रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दंपती और 7 वर्षीय बेटे की मौत; डेढ़ साल का बच्चा घायल

सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा गांव के पास XUV-300 कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रयागराज निवासी दंपती और उनके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल का दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है।

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दंपती और 7 वर्षीय बेटे की मौत; डेढ़ साल का बच्चा घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम अंटवा के पास एक सड़क हादसे में कार सवार दंपती और उनके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि उनका डेढ़ साल का दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिलर संख्या 317 के पास हुआ, जहां XUV-300 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायल बच्चे को उपचार के लिए हरदोई रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सौरभ उपाध्याय, उनकी पत्नी मेनका उपाध्याय और सात वर्षीय बेटे व्योम उपाध्याय के रूप में हुई है। परिवार प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा स्थित EWS आवास संख्या 431 का निवासी था। हादसे में घायल डेढ़ वर्षीय बच्चे की पहचान शिवोम उपाध्याय के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ गौतम बुद्ध नगर की एक निजी आईटी कंपनी में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे। छठ पूजा के अवसर पर वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ काले रंग की XUV-300 कार (UP 16 DM 6279) से अपने पैतृक निवास प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान अंटवा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हरदोई रेफर कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रामसूरत सोनकर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में शोक है। छठ पूजा के अवसर पर प्रयागराज लौट रहा परिवार रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। फिलहाल घायल बच्चे का उपचार जारी है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें