हरदोई: जटौली मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत, ट्रैक्टर की चपेट में आने से कक्षा नौ के छात्र की मौत
बावन क्षेत्र में हुए हादसे में छात्र की बहन समेत तीन लोग घायल हुए। सभी को सीएचसी बावन ले जाया गया, जहां एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बावन क्षेत्र के जटौली मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कक्षा नौ के छात्र आयुष की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन प्रिया समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बावन पहुंचाया गया। वहां एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर निवासी कमलेश सिंह के बेटे आयुष और बेटी प्रिया नारायण पब्लिक स्कूल, जगदीशपुर में पढ़ते थे। दोनों स्कूल से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान न्यूरादेव के आगे जटौली मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद आयुष सड़क पर जा गिरा और गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में प्रिया के अलावा दूसरी बाइक पर सवार लखवा निवासी शिवबहादुर सिंह भी घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी बावन ले जाया गया, जहां शिवबहादुर की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि आयुष और प्रिया के पिता अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। वह दिवाली पर घर आए थे और दो दिन पहले ही गुजरात लौटे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।