रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई में कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत; तीन घायल

कोतवाली देहात क्षेत्र के महुईपुरी गांव में शुक्रवार देर रात हुआ विवाद हिंसक हो गया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हरदोई में कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत; तीन घायल
▶ इस खबर का वीडियो देखें ↗

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महुईपुरी में शुक्रवार, 20 नवंबर की देर रात एक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक, डायल-112 पर ग्राम महुईपुरी में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के शेखरन उर्फ गुड्डू पुत्र मोतीलाल और दूसरे पक्ष के राजकिशोर पुत्र लल्लन के बीच कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया।

मारपीट में शेखरन उर्फ गुड्डू, रोहित पुत्र गुड्डू और ज्ञाना पत्नी गुड्डू घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, हरदोई ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शेखरन उर्फ गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। वहीं, वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें