रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

धान की तौल के लिए लाइन में लगने को लेकर विवाद, पिकअप चालक ने सरिया लेकर दौड़ाया

आवास विकास कॉलोनी के पानी की टंकी चौराहे पर ट्रैक्टर और पिकअप चालकों के बीच मारपीट का आरोप, मंडी मार्ग पर जाम और पुलिस तैनाती को लेकर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल।

धान की तौल के लिए लाइन में लगने को लेकर विवाद, पिकअप चालक ने सरिया लेकर दौड़ाया

शहर कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी स्थित पानी की टंकी चौराहे पर धान की तौल के लिए लाइन में पहले लगने को लेकर दो वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पिकअप चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद पिकअप चालक सरिया लेकर ट्रैक्टर चालक को मारने के लिए दौड़ा, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी नहीं होने की बात सामने आई है।

धान की आवक से मंडी मार्ग पर जाम

इन दिनों गल्ला मंडी में धान बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप लेकर पहुंच रहे हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण लखनऊ चुंगी से रेलवे स्टेशन मार्ग तक जाम की स्थिति बनी हुई है। इसका असर आवास विकास कॉलोनी की अंदरूनी सड़कों पर भी पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी में पहले पहुंचकर धान की तौल कराने की होड़ के चलते वाहन चालकों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति भी बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात का दबाव बढ़ने के बावजूद प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती नहीं दिखाई दे रही है।

लोगों ने मंडी मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने, पुलिस गश्त बढ़ाने और वाहन चालकों के बीच होने वाले विवादों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें