रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई के पाली कोतवाली में बनेंगे नए प्रशासनिक और आवासीय भवन, 15.10 करोड़ रुपये स्वीकृत

विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू भैया' के प्रयासों से प्रशासनिक भवन के लिए 9.69 करोड़ और आवासीय भवन के लिए 5.41 करोड़ रुपये मंजूर हुए। शासन ने दोनों निर्माण कार्यों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी है।

हरदोई के पाली कोतवाली में बनेंगे नए प्रशासनिक और आवासीय भवन, 15.10 करोड़ रुपये स्वीकृत

कोतवाली पाली को नए प्रशासनिक और आवासीय भवनों की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने दोनों भवनों के निर्माण के लिए कुल 15 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही निर्माण कार्यों के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू भैया' के प्रयासों से कोतवाली पाली के प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए 969.14 लाख रुपये और आवासीय भवन के लिए 541.33 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रशासनिक भवन के लिए पहली किस्त के रूप में 4 करोड़ 84 लाख 57 हजार रुपये जारी हुए हैं, जबकि आवासीय भवन के निर्माण के लिए 2 करोड़ 70 लाख 66 हजार रुपये की पहली किस्त दी गई है।

इस तरह दोनों भवनों के लिए कुल 15 करोड़ 10 लाख 47 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें से पहली किस्त के रूप में कुल 7 करोड़ 55 लाख 23 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

इससे पहले कोतवाली सवायजपुर और हरपालपुर के भवनों के विकास की दिशा में भी पहल की गई थी। अब पाली को भी इस योजना में शामिल किए जाने से क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित होने की उम्मीद है।

नए भवनों के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों और आम नागरिकों को भी अधिक सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इस स्वीकृति पर विधायक रानू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने यह भी बताया कि पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसके लिए बजट जारी होने की उम्मीद है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें