रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई में डंपर की टक्कर से ठेलिया चालक की मौत, पिहानी-कुल्हावर मार्ग पर हादसा

धोबिया धर्मकांटा के पास कबाड़ से लदी ठेलिया लेकर जा रहे 50 वर्षीय झुग्गी को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हरदोई में डंपर की टक्कर से ठेलिया चालक की मौत, पिहानी-कुल्हावर मार्ग पर हादसा

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में पिहानी-कुल्हावर मार्ग पर डंपर की टक्कर से कबाड़ से लदी ठेलिया लेकर जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा धोबिया धर्मकांटा के पास हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय झुग्गी पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, झुग्गी अपनी ठेलिया पर कबाड़ लादकर कुल्हा से पिहानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धोबिया धर्मकांटा के निकट सामने से आ रहे डंपर ने उनकी ठेलिया को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद झुग्गी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में शोक छा गया।

सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें