हरदोई: ₹5 हजार के लेनदेन को लेकर दो सफाईकर्मियों में मारपीट, घायल मोती वाल्मीकि की मौत
पिहानी के अब्दुल्ला नगर चौराहे पर हुए विवाद के दौरान मोती वाल्मीकि के सिर पर डंडे और चारपाई के पावे से हमला किए जाने का आरोप है। सीएचसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पिहानी क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर चौराहे पर दो सफाईकर्मियों के बीच ₹5 हजार के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हुए मोती वाल्मीकि की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सफाईकर्मी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक मोती वाल्मीकि अब्दुल्ला नगर का निवासी था, जबकि आरोपी बताया जा रहा सफाईकर्मी सरेहजू क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों के बीच अब्दुल्ला नगर चौराहे पर ₹5 हजार के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान सफाईकर्मी ने मोती वाल्मीकि के सिर पर डंडे और चारपाई के पावे से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव न करने की बात भी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई है।
घायल मोती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह और हलका प्रभारी गौरव कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही विवाद की वजह और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।