रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई: सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, राह-वीर योजना में मददगार को मिलेगा 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन

कार्यक्रम में पीएम-राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पात्र व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा की जानकारी दी गई।

हरदोई: सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, राह-वीर योजना में मददगार को मिलेगा 25 हजार रुपये का प्रोत्साहन

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार मौजूद रहे। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) अरविंद कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और जागरूकता अभियान की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बताया गया कि राह-वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर उसे समय से अस्पताल पहुंचाने वाले पात्र व्यक्ति को 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, पीएम-राहत कैशलेस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल पात्र व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के समय घायलों की मदद करना और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा तेज गति से वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट और बुकलेट वितरित किए गए। अंत में मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहनों को रवाना किया।

इस अवसर पर परिवहन विभाग और चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सड़क सुरक्षा मित्र तथा प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें