रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई: सकाहा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने और बाईपास निर्माण की मांग, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

आजाद अधिकार सेना और युवा करणी सेना के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सकाहा गांव में गंदगी, जलभराव और कीचड़ की समस्या दूर करने के साथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई।

हरदोई: सकाहा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने और बाईपास निर्माण की मांग, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

सिद्ध पीठ शिव संकट हरण सकाहा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराने और ग्राम पंचायत में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार, 16 नवंबर 2026 को आजाद अधिकार सेना और युवा करणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विकासखंड बावन की ग्राम पंचायत सकाहा में गंदगी, सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

ज्ञापन में मांग की गई कि सिद्ध पीठ शिव संकट हरण सकाहा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए। मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए बाईपास का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराकर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराया जाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सकाहा मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसे पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने से क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने गांव में जलभराव और गंदगी की समस्या से ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की।

इस दौरान जोनल अध्यक्ष विमलेश शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रभारी मोहित मिश्रा, करणी सेना जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, अधिवक्ता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार, अंकित गुप्ता, रामकुमार, महेंद्र, अवनीश, सुरजीत पाल, सुधीर, सूरज, रवि, अनूप कुमार और मुकेश अग्निहोत्री सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें