रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई: गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये करने समेत किसानों की मांगों को लेकर सपा नेता ने निकाला पैदल मार्च

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने डीएपी और बीज की माला पहनकर अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

हरदोई: गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये करने समेत किसानों की मांगों को लेकर सपा नेता ने निकाला पैदल मार्च

किसानों की खाद, बीज और फसलों के उचित मूल्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गले में डीएपी खाद और बीज के पैकेट की माला पहनकर तथा हाथों में गन्ना और धान के पौधे लेकर अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के किसान खेती की लगातार बढ़ती लागत से परेशान हैं। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और मजदूरी महंगी होने के बावजूद किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने गन्ने की उत्पादन लागत और उससे तैयार होने वाले उत्पादों के बाजार मूल्य का हवाला देते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की।

डीएपी की उपलब्धता और कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग

रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि गेहूं, सरसों और आलू की बुवाई के समय किसानों को डीएपी खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सहकारी समितियों और बाजारों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

धान खरीद में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया

प्रदर्शन के दौरान सरकारी धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। रामज्ञान गुप्ता ने किसानों की उपज की समय पर खरीद, उचित तौल और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं और मनमानी के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस दौरान सुधीर गुप्ता मिन्ना, गिरीश गुप्ता, मंजू वर्मा, राहुल यादव, हिमांशु यादव, बृजेश यादव, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें