रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई में पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, गांव-गांव पहुंचेंगे जागरूकता वाहन; 30 हजार तक जुर्माने का प्रावधान

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और एसपी अशोक कुमार मीणा ने बिलग्राम तहसील से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों को पराली प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

हरदोई में पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, गांव-गांव पहुंचेंगे जागरूकता वाहन; 30 हजार तक जुर्माने का प्रावधान

जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बिलग्राम तहसील परिसर से जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन के तरीकों की जानकारी देंगे। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने किसानों से अपील की कि वे खेतों में फसल अवशेष न जलाएं और पराली के उचित प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने से पर्यावरण संरक्षण के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। इसके अलावा मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है और भूमि में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीव भी नष्ट होते हैं। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान पर उपलब्ध कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तकनीकों का लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं पर एनजीटी और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत जुर्माने का प्रावधान है। इसके अनुसार दो एकड़ तक भूमि पर पराली जलाने पर 5 हजार रुपये, दो से पांच एकड़ तक 10 हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक भूमि पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

पराली जलाने की घटनाओं पर निगरानी के लिए लेखपालों, कृषि विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को गांवों में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सेटेलाइट के माध्यम से भी खेतों में आग लगाने की घटनाओं पर नजर रखी जा रही है। किसी स्थान पर पराली जलाने की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नहने राम, तहसीलदार बिलग्राम दीपक गौतम सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें