रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, डीएम ने बीएलओ को दिए निर्देश

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और एसपी अशोक कुमार मीणा ने भिठारी के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान बूथों का जायजा लिया। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।

हरदोई में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, डीएम ने बीएलओ को दिए निर्देश

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विकासखंड बावन के भिठारी गांव स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनाए गए मतदान बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूथों पर चल रही गतिविधियों और मतदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूचियों की गंभीरता से जांच करने और उनमें पाई जाने वाली त्रुटियों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ निर्धारित समय पर अपने बूथों पर मौजूद रहें, ताकि मतदाताओं को आवेदन करने में परेशानी न हो। इसके साथ ही सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों को लगातार बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा।

जिलाधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस अवधि में चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर बनाए गए हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को आवेदन भरने में सहायता दी जाएगी।

अभियान के दौरान मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 भरा जा सकता है।

डीएम ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। यदि सूची में नाम शामिल नहीं है तो संबंधित बीएलओ के पास फार्म-6 जमा करें या निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।

मतदाता किसी भी सहायता के लिए जिला हेल्प डेस्क के टोल फ्री नंबर 05852-234407 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन ऐप और पोर्टल पर उपलब्ध 'Book a Call With BLO' सुविधा के जरिए भी अपने बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें