रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

हरदोई में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश

विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय स्थित बूथों का जायजा लिया। बीएलओ को समय से उपस्थित रहने और मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने को कहा।

हरदोई में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय ने तहसील सदर क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड कार्यालय स्थित मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूचियों का बारीकी से परीक्षण करने और उनमें मिलने वाली त्रुटियों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ निर्धारित समय पर अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहें, ताकि मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

डीएम ने सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों को भी लगातार बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस अवधि में चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को आवेदन भरने में सहायता दी जाएगी।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। यदि सूची में नाम नहीं है, तो बीएलओ के माध्यम से या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला हेल्प डेस्क का टोल फ्री नंबर 05852-234407 जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें