दीपावली पर जगतपुर पहुंचे एंबुलेंस सेवा के अधिकारी, कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
क्वालिटी एडिटर दिलीप मिश्रा और ईएमई अविनाश कुमार ने एंबुलेंस सेवा में तैनात पायलट और एमटी कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।
दीपावली के अवसर पर एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए क्वालिटी एडिटर दिलीप मिश्रा और ईएमई अविनाश कुमार जगतपुर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस सेवा में तैनात पायलट और एमटी कर्मचारियों से मुलाकात की, सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान अधिकारियों ने एंबुलेंस कर्मचारियों के काम और उनकी जिम्मेदारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी त्योहारों के दौरान भी अपनी ड्यूटी निभाते हैं और जरूरतमंद मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
अधिकारियों के इस छोटे से प्रयास से कर्मचारियों में खुशी देखने को मिली। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाया।
इस मौके पर पायलट कुलदीप यादव, धर्मेंद्र कुमार, हरिशंकर, विद्या प्रकाश सिंह तथा एमटी दीपक कुमार, रमेश कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक सिंह, रंजीत कुमार और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
एमएमडी पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीप सजावट प्रतियोगिता, शक्ति रेड हाउस रहा अव्वल
न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में दीपावली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
कानपुर देहात के पांच कस्बों में पटाखा दुकानों का निरीक्षण, एएसपी ने की पैदल गश्त

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।