त्योहारों की सुरक्षा को लेकर SP श्रद्धा नरेंद्र का रनियां में पैदल मार्च, जनपद में 5 जोन और 16 सेक्टर बनाए गए
आगामी त्योहारों को देखते हुए कानपुर देहात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने रनियां में पैदल मार्च कर बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देश पर पूरे जनपद को 5 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम एसपी ने क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह के साथ रनियां थाना क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
पैदल मार्च के दौरान एसपी ने पटाखा बाजार, सर्राफा मार्केट और विभिन्न पुलिस पिकेटों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने और नियमित गश्त एवं चेकिंग को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा।
त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और पटाखा दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक जोन में राजपत्रित अधिकारी और प्रत्येक सेक्टर में थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके साथ ही डायल 112 और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था भी की गई है।
एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह
यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
बलिया में मंदिर चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।