शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया, डीएम समेत अधिकारियों ने ली शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कानपुर देहात में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया, डीएम समेत अधिकारियों ने ली शपथ

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। जिलाधिकारी कपिल सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अंकित शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसारण देखा और सुना।

अधिकारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण के बाद कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इसके बाद जिलाधिकारी कपिल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अधिकारियों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें