शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

त्योहारों की सुरक्षा को लेकर SP श्रद्धा नरेंद्र का रनियां में पैदल मार्च, कानपुर देहात 5 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानपुर देहात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने रनियां में पैदल मार्च कर बाजारों, पटाखा दुकानों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।

त्योहारों की सुरक्षा को लेकर SP श्रद्धा नरेंद्र का रनियां में पैदल मार्च, कानपुर देहात 5 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित

आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देश पर पूरे जनपद को 5 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम एसपी ने क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह के साथ रनियां थाना क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

पैदल मार्च के दौरान एसपी ने पटाखा बाजार, सर्राफा मार्केट और विभिन्न पुलिस पिकेटों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी भी परखी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने तथा नियमित गश्त और चेकिंग को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और पटाखा दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक जोन में राजपत्रित अधिकारी और सेक्टर स्तर पर संबंधित थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त डायल 112 की सेवाओं और अतिरिक्त पुलिस बल को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा।

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें