शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

त्योहारों से पहले मूसानगर के सर्राफा बाजार पहुंचीं एसपी श्रद्धा नरेंद्र, व्यापारियों से किया संवाद

कानपुर देहात में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने मूसानगर के सर्राफा और प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। व्यापारियों से सीसीटीवी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

त्योहारों से पहले मूसानगर के सर्राफा बाजार पहुंचीं एसपी श्रद्धा नरेंद्र, व्यापारियों से किया संवाद

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानपुर देहात पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार को एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने थाना मूसानगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सर्राफा बाजार सहित प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और व्यापारियों व स्थानीय लोगों से संवाद किया।

पैदल गश्त के दौरान एसपी ने व्यापारियों से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी।

एसपी ने व्यापारियों से पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। एसपी की इस पैदल गश्त का उद्देश्य व्यापारियों और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना तथा पुलिस और जनता के बीच समन्वय मजबूत करना रहा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें