कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, महावीर घाट का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने घाट पर सुरक्षा, सीसीटीवी, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने महावीर घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित विभागों के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और मेला क्षेत्र में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा, ताकि स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
प्रशासन की ओर से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित घाटों पर भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), क्षेत्राधिकारी रसड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।