नहाय-खाय के साथ महुआ में शुरू हुआ छठ महापर्व का अनुष्ठान, गंगा-नारायणी स्नान के लिए हाजीपुर और पहलेजा धाम पहुंचीं व्रतियां
महुआ से बड़ी संख्या में व्रतियों ने हाजीपुर और पहलेजा धाम पहुंचकर गंगा और नारायणी में पवित्र स्नान किया। घर लौटकर सात्विक भोजन ग्रहण करने के साथ छठ पूजा का अनुष्ठान शुरू किया।
छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के साथ महुआ इलाके में पूजा का अनुष्ठान शुरू हो गया। इस अवसर पर महुआ से बड़ी संख्या में व्रतियां गंगा और नारायणी नदी में स्नान करने के लिए हाजीपुर और पहलेजा धाम पहुंचीं। वहां उन्होंने पवित्र स्नान किया, भगवान सूर्य को जल अर्पित किया और गंगा मैया का पूजन किया।
स्नान के बाद व्रतियां अपने घर लौटीं और परंपरा के अनुसार सात्विक भोजन ग्रहण किया। नहाय-खाय के प्रसाद में कद्दू की सब्जी, अरवा चावल का भात और दाल शामिल रही। भोजन तैयार करते समय लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं किया गया।
नहाय-खाय के साथ ही व्रतियों का छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू हो गया है। महुआ और आसपास के इलाकों में पर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है। घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।