रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

वैशाली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिले इरफान जामियावाला, पसमांदा समाज की शिक्षा और अधिकारों पर हुई चर्चा

सिंघाड़ा स्थित ज्ञान ज्योति गुरुकुलम में हुई मुलाकात के दौरान पसमांदा समाज की शैक्षणिक स्थिति, छात्रवृत्ति, रोजगार और बिहार की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

वैशाली: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिले इरफान जामियावाला, पसमांदा समाज की शिक्षा और अधिकारों पर हुई चर्चा

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने 17 नवंबर को वैशाली जिले के सिंघाड़ा स्थित ज्ञान ज्योति गुरुकुलम विद्यालय और युवा समाजसेवी आदित्य कुमार उर्फ बंटी मिश्रा के आवास का दौरा किया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार आर्य, पसमांदा समाज के नेता इरफान जामियावाला और अन्य स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

बताया गया कि प्रधानमंत्री के वैशाली जिले के राजापाकड़ आगमन को लेकर शिक्षा मंत्री कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे थे। इसी क्रम में उनका सिंघाड़ा पहुंचना हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

मुलाकात के दौरान ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय महासचिव इरफान जामियावाला ने शिक्षा मंत्री के सामने पसमांदा मुसलमानों की शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में पसमांदा समाज की बड़ी आबादी शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में पीछे है। उन्होंने इस वर्ग के लिए विशेष शैक्षणिक योजनाएं, छात्रवृत्ति और कौशल विकास केंद्र शुरू करने की जरूरत बताई।

बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्कूलों की उपलब्धता, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और मदरसों तथा सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर जोर दिया। साथ ही गरीब परिवारों के बच्चों तक डिजिटल शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की बात कही।

इरफान जामियावाला ने कहा कि वंचित वर्गों को शिक्षा और विकास के अवसर दिए बिना सामाजिक न्याय का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। उनके मुताबिक, शिक्षा मंत्री ने इन मुद्दों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर है और हर वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

इस अवसर पर जिला पार्षद मनीष शुक्ला, डॉ. सुरेश, अभय कुमार आर्य, जिला पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद झा, चंदेश्वर सिंह, रंजीत कुमार, मिथुन सिंह सहित कई शिक्षाविद और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें