प्रतापगढ़ में भीम आर्मी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 26 नवंबर को लखनऊ महारैली में पहुंचने की अपील
जिला अध्यक्ष प्रदीप राज बौद्ध के नेतृत्व में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुजन समाज, युवाओं और समर्थकों से संविधान दिवस पर माता रमाबाई अंबेडकर मैदान पहुंचने का आह्वान किया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को लखनऊ के माता रमाबाई अंबेडकर मैदान में बहुजन स्वराज संकल्प महारैली आयोजित की जाएगी। महारैली में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भीम आर्मी के बैनर तले प्रतापगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष प्रदीप राज बौद्ध के नेतृत्व में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के लोगों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की गई।
प्रदीप राज बौद्ध ने बताया कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर यह महारैली आयोजित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन के अथक प्रयासों से भारतीय संविधान का निर्माण किया। संविधान ने देश को समानता, न्याय और मौलिक अधिकारों की मजबूत आधारशिला दी।
प्रदीप राज बौद्ध ने कहा कि आज भी समाज के विभिन्न वर्गों को शोषण, अत्याचार, जमीन से जुड़े विवाद और अधिकारों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है।
उन्होंने प्रतापगढ़ की पांचों तहसीलों के बहुजन समाज, युवाओं और समर्थकों से 26 नवंबर को लखनऊ पहुंचकर महारैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ से करीब 500 से 700 लोगों के पहुंचने की तैयारी है। इसके लिए बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।