प्रतापगढ़: जनगणना-2027 के स्व-गणना चरण को लेकर पुलिस और सुरक्षा बलों को दिया गया प्रशिक्षण
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने पुलिस लाइन में बैठक कर अधिकारियों को ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी। नागरिक 16 से 30 नवंबर तक पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना (सेल्फ इन्यूमरेशन) प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने पुलिस, पीएसी और एसएसबी के अधिकारियों को ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी इसमें शामिल हुए।
सीडीओ ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक आईडी प्राप्त होगी। नागरिकों को इस आईडी को सुरक्षित रखना होगा, ताकि घर-घर गणना के दौरान इसे प्रगणक को उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। इस दौरान निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से जानकारियां जुटाई जाएंगी।
सीडीओ ने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना के दौरान सही और पूरी जानकारी दर्ज करें तथा जनगणना के इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, एएसपी प्रशान्त राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।