प्रतापगढ़ में कलेक्ट्रेट और विकास भवन के कई कार्यालयों का स्थान बदला, डीएम ने जारी किए आदेश
जिला आपदा प्रबंधन, आईजीआरएस, जनगणना और नागरिक सुरक्षा कार्यालय समेत कई इकाइयां नए स्थानों पर होंगी संचालित।
जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में संचालित कई महत्वपूर्ण कार्यालयों के स्थान परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत आपदा प्रबंधन, आईजीआरएस, जनगणना और नागरिक सुरक्षा सहित विभिन्न कार्यालयों को नए स्थानों पर स्थापित किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित जिला आपदा प्रबंधन कक्ष, आईजीआरएस कक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीएम) कार्यालय को विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम में शिफ्ट किया जाएगा।
वहीं, नागरिक सुरक्षा कार्यालय को विकास भवन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कंट्रोल रूम में स्थानांतरित किया जाएगा। वर्तमान में संचालित जनगणना कार्यालय को विकास भवन के भूतल पर स्थित मुख्य विकास अधिकारी के जनसुनवाई कक्ष में स्थापित किया जाएगा।
इसके अलावा पंचस्थानी चुनाव कार्यालय को कलेक्ट्रेट परिसर के पुराने आईजीआरएस कक्ष में स्थान दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण की प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कंप्यूटर, प्रिंटर, संचार उपकरणों और महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुरक्षित तरीके से नए स्थान पर पहुंचाकर व्यवस्थित करने को कहा है। साथ ही आदेश के अनुपालन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।