रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर सीडीओ सख्त, नाला, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट सुधारने के निर्देश

विकास भवन सभागार में सीडीओ डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुखपालनगर के जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई।

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर सीडीओ सख्त, नाला, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट सुधारने के निर्देश

औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति और पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

बैठक में औद्योगिक आस्थान सुखपालनगर में नाला निर्माण और जल निकासी की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी से जुड़ी परेशानी का समाधान किया जा सके।

इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा बैरिकेटिंग कराने, हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में नगर पंचायत सिटी की ओर से जानकारी दी गई कि क्षेत्र में पांच नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं और पांच पुरानी लाइटों की मरम्मत कराई गई है।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को औद्योगिक क्षेत्रों में जरूरी सुविधाएं बेहतर बनाने और उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें