रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

प्रतापगढ़ में जनगणना-2027 को लेकर डीएम ने ग्रामीणों को किया जागरूक, स्वगणना में भागीदारी की अपील

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सराय मतुई नमक शायर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने सही जानकारी देने और प्रगणकों का सहयोग करने की अपील की।

प्रतापगढ़ में जनगणना-2027 को लेकर डीएम ने ग्रामीणों को किया जागरूक, स्वगणना में भागीदारी की अपील

जनगणना-2027 के तहत स्वगणना (सेल्फ इन्युमरेशन) को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शुक्रवार को सराय मतुई नमक शायर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने गांव के लोगों से संवाद कर जनगणना की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन की योजना बनाती है।

उन्होंने ग्रामीणों से स्वगणना के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अपील की कि गांव में पहुंचने वाले प्रगणकों को परिवार और सदस्यों से संबंधित सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय रहें।

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी ली जानकारी

गांव के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी जानने का प्रयास किया कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं और गांव में उनका क्रियान्वयन किस स्थिति में है।

चंद्रशेखर आजाद की कर्मस्थली का किया निरीक्षण

ग्रामीणों से संवाद और योजनाओं की जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी सराय मतुई नमक शायर गांव स्थित महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की कर्मस्थली पहुंचे। यहां उन्होंने स्थल की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और उससे संबंधित जानकारी प्राप्त की।

इस दौरे के दौरान जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की स्थिति और ऐतिहासिक स्थल का निरीक्षण भी किया गया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें