रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

प्रतापगढ़: डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण, तीन बूथों पर बीएलओ के काम की समीक्षा

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय सगरा के बूथ संख्या 28, 29 और 30 का निरीक्षण कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।

प्रतापगढ़: डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण, तीन बूथों पर बीएलओ के काम की समीक्षा

मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने और निर्वाचन नामावली को अद्यतन बनाने के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने जायजा लिया। शनिवार को उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सगरा स्थित मतदेय स्थल के बूथ संख्या 28, 29 और 30 का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरण में संशोधन के लिए प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए कि पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं, महिला मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम सूची में दर्ज कराने को प्राथमिकता दी जाए।

डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए नियमानुसार आवेदन प्राप्त किए जाएं। अभियान के दौरान मिलने वाले दावों और आपत्तियों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। मतदाता सूची को पारदर्शी, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें