रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

प्रतापगढ़ में संयुक्त अभियान: चार बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों को नोटिस

श्रम विभाग, एएचटी थाना पुलिस और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने कोतवाली नगर और कोहड़ौर क्षेत्र में होटल, ढाबों, गैराजों सहित कई स्थानों पर जांच की।

प्रतापगढ़ में संयुक्त अभियान: चार बाल श्रमिक मुक्त, नियोजकों को नोटिस

बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण की रोकथाम के लिए शुक्रवार, 27 नवंबर को जिले में संयुक्त अभियान चलाया गया। श्रम विभाग, एएचटी थाना पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने कोतवाली नगर और कोहड़ौर थाना क्षेत्र में जांच की। इस दौरान चार बालकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। संबंधित नियोजकों को श्रम विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के तहत टीम ने होटल, ढाबों, गैराजों, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान मुक्त कराए गए चारों बालकों के संबंध में श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र सिंह ने संबंधित नियोजकों को नोटिस जारी किए।

संयुक्त टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र सिंह, एएचटी थाना के उपनिरीक्षक रामचन्द्र राम, कांस्टेबल रंजीत कुमार, कांस्टेबल आलोक कुमार और चाइल्ड लाइन के सदस्य शामिल रहे।

जांच के साथ-साथ टीम ने लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। दुकानदारों को कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गई।

इसके अलावा लोगों को ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के प्रति भी जागरूक किया गया। प्रतापगढ़ पुलिस ने बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल श्रम उन्मूलन और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्रवाई तथा जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें