रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 287 जोड़ों का विवाह संपन्न

राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से और मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपराओं के अनुसार कराया गया।

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 287 जोड़ों का विवाह संपन्न

राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुल 287 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार, मंगलगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह संपन्न कराए गए। मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपराओं के अनुसार हुआ।

समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 192, पिछड़ा वर्ग के 87, सामान्य वर्ग के दो और अल्पसंख्यक वर्ग के छह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता करने और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता से राहत मिलती है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना सहित अन्य अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने योजना के तहत मिलने वाली सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाते हैं। इसमें 64 हजार रुपये वधू के खाते में, 21 हजार रुपये की सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।

कार्यक्रम में आकांक्षा दीक्षित, अजय क्रांतिकारी, रोशन लाल ऊमरवैश्य, डॉ. मो. अनीस, धर्मेंद्र ओझा, विश्वजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सबूत (नागरिक रिपोर्टर द्वारा भेजे गए)
  • समीक्षा के लिए भेजे
✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें