रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों और गौशाला संचालकों का सम्मान

कृषि भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में गौ-संवर्धन, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों और गौशाला संचालकों का सम्मान

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस और श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कृषि भवन सभागार में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पशुपालन एवं दुग्ध विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में गौ-संवर्धन, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, नंदिनी एवं मिनी नंदिनी योजना के चयनित लाभार्थियों और उत्कृष्ट गौशाला संचालकों को सम्मानित किया गया। डॉ. भानू प्रताप पाठक, संयुक्त निदेशक, पशुपालन निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने सम्मानित लोगों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम प्रदान किए।

कार्यक्रम में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया गया। साथ ही, सरकारी योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर श्वेत क्रांति और देश में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में डॉ. वर्गीज कुरियन के योगदान को भी याद किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रवि प्रकाश सिंह, शील कुमार, डॉ. द्रवेश सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव और हरिकेश विश्वकर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें