प्रतापगढ़: प्रभात अकैडमी में ‘पुलिस की पाठशाला’, विद्यार्थियों को बताए यातायात सुरक्षा के नियम
यातायात माह एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा के महत्व की जानकारी दी।
यातायात माह एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को अष्टभुजा नगर स्थित प्रभात अकैडमी में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा और यातायात निरीक्षक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की जरूरत बताई। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने और सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी।
इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रतापगढ़ पुलिस ने सड़क पर सुरक्षित रहने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।