रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

प्रतापगढ़ में ‘पुलिस की पाठशाला’, विद्यार्थियों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

यातायात माह एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत प्रभात अकैडमी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

प्रतापगढ़ में ‘पुलिस की पाठशाला’, विद्यार्थियों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

यातायात माह एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को अष्टभुजा नगर स्थित प्रभात अकैडमी में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा और यातायात निरीक्षक मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना जरूरी है। इसके अलावा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने और सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी।

इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिजनों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रतापगढ़ पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश दिया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें