रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

प्रतापगढ़ पुलिस में MLC और पोस्टमार्टम रिक्वेस्ट की ऑनलाइन फीडिंग होगी अनिवार्य, पुलिसकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

CCTNS के माध्यम से MedLEaPR पोर्टल पर दर्ज होंगी मेडिकोलीगल केस और पोस्टमार्टम से जुड़ी सूचनाएं, सभी थानों को शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग के निर्देश।

प्रतापगढ़ पुलिस में MLC और पोस्टमार्टम रिक्वेस्ट की ऑनलाइन फीडिंग होगी अनिवार्य, पुलिसकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

पुलिस कार्यप्रणाली को डिजिटल बनाने की दिशा में प्रतापगढ़ में मेडिकोलीगल केस (MLC) और पोस्टमार्टम रिक्वेस्ट (PMR) से संबंधित सूचनाओं की ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करने की पहल की गई है। इसके लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित डीटीसी (डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग सेंटर), साईं कॉम्प्लेक्स में पुलिसकर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में मुख्यालय तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रक्रिया समझाई गई। इसमें जनपद के सभी थानों से नामित दो-दो पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण के दौरान CCTNS के माध्यम से MedLEaPR पोर्टल पर MLC और PMR अनुरोधों की ऑनलाइन फीडिंग करने का तरीका विस्तार से बताया गया। पुलिसकर्मियों को संबंधित सूचनाएं पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के साथ ही सभी थानों को MLC और PMR से जुड़े अनुरोधों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की तकनीकी समस्या आने पर तत्काल CCTNS कार्यालय को इसकी जानकारी दी जाए।

इस व्यवस्था का उद्देश्य मेडिकल और पोस्टमार्टम से जुड़ी पुलिस कार्रवाई को अधिक सुचारु और समयबद्ध बनाना है। साथ ही डिजिटल माध्यम से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान में बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें