प्रतापगढ़: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश
सीडीओ डॉ. राममोहन मीना ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवारा पशुओं के प्रबंधन, गति सीमा बोर्ड और साप्ताहिक रिपोर्टिंग को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बैठक के निर्देशों की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में लखनऊ-वाराणसी-जौनपुर-भुपियामऊ राजमार्ग पर जाम की समस्या दूर करने के लिए रोटरी निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की जानकारी दी गई।
सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया। सीडीओ ने शहरी गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने और इस कार्य की साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने सभी सड़कों पर गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगवाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर हेलमेट तथा सीट बेल्ट की जांच तेज करने को कहा। इसके साथ ही ई-डार पोर्टल की रिपोर्ट हर सप्ताह उपलब्ध कराने और नेक मददगार योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर की उपलब्धता की समीक्षा भी की गई। संबंधित अधिकारियों को इन सुविधाओं की उपलब्धता की रिपोर्ट फोटो सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।