प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता वाहन रवाना
एआरटीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम प्रेमचन्द मौर्य ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। वाहन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) प्रेमचन्द मौर्य ने सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के दौरान वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की जाएगी।
इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और गलत दिशा में गाड़ी चलाने से बचने का संदेश भी दिया जाएगा।
एआरटीओ एके शुक्ला ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और नियमों का पालन करके अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों को अपनी आदत में शामिल करने की अपील की।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।