प्रतापगढ़ में यातायात नियम तोड़ने पर 351 वाहनों के चालान, ओवरस्पीड के 126 मामले
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा और यातायात माह के तहत यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। वाहन चालकों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रतापगढ़ में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा एवं यातायात माह के तहत शनिवार, 21 नवंबर को हुई कार्रवाई में कुल 351 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान के दौरान ओवरस्पीड से वाहन चलाने वाले 126 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 225 वाहनों के चालान किए गए। इस तरह अभियान में कुल 351 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
प्रवर्तन कार्रवाई के साथ ही पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की सलाह दी गई।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।