रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

प्रतापगढ़: मतदाता हेल्पलाइन 1950 से मिलेगी निर्वाचन संबंधी जानकारी, सेवा 24 घंटे उपलब्ध

जिले में संचालित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर के जरिए मतदाता सूची, पहचान पत्र, मतदान केंद्र, बीएलओ और मतदान तिथि से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

प्रतापगढ़: मतदाता हेल्पलाइन 1950 से मिलेगी निर्वाचन संबंधी जानकारी, सेवा 24 घंटे उपलब्ध

निर्वाचन संबंधी जानकारी और शिकायतों के समाधान के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 का उपयोग किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) संचालित किया जा रहा है, जो 24 घंटे मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचन्द मौर्य ने बताया कि मतदाता मोबाइल फोन से सीधे 1950 नंबर पर कॉल कर निर्वाचन संबंधी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। लैंडलाइन से संपर्क करने के लिए प्रतापगढ़ का एसटीडी कोड 05342 लगाकर 053421950 डायल करना होगा।

हेल्पलाइन पर प्रशिक्षित ऑपरेटर तैनात हैं, जो मतदाताओं की समस्याएं सुनते हैं, जरूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं और आवश्यक शिकायतें दर्ज करते हैं।

इस हेल्पलाइन के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने और फॉर्म-6 के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म-8 से मतदाता विवरण में संशोधन, मतदान केंद्र, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और मतदान की तारीख से जुड़ी जानकारी भी हासिल की जा सकती है। दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचन्द मौर्य ने नागरिकों से हेल्पलाइन नंबर 1950 का अधिक से अधिक उपयोग करने और ईसीआईएनईटी ऐप डाउनलोड कर निर्वाचन संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें