प्रतापगढ़ में 24 घंटे मिलेगी निर्वाचन संबंधी सहायता, हेल्पलाइन 1950 पर करें कॉल
जिले में संचालित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर के जरिए मतदाता सूची, वोटर आईडी, मतदान केंद्र, बीएलओ और मतदान तिथि से जुड़ी जानकारी फोन पर मिलेगी।
मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिले में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) संचालित किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। इसके लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचन्द मौर्य ने बताया कि मतदाता मोबाइल फोन से सीधे 1950 नंबर पर कॉल कर निर्वाचन संबंधी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, लैंडलाइन से संपर्क करने के लिए प्रतापगढ़ का एसटीडी कोड 05342 लगाकर 053421950 डायल करना होगा।
हेल्पलाइन पर प्रशिक्षित ऑपरेटर तैनात हैं, जो मतदाताओं की समस्याएं सुनते हैं और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इसके साथ ही आवश्यक शिकायतें भी दर्ज की जाती हैं।
इस सुविधा के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने और फॉर्म-6 के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म-8 से पहचान पत्र या मतदाता विवरण में संशोधन, मतदान केंद्र, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और मतदान की तारीख से जुड़ी जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
हेल्पलाइन पर दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध सुविधाओं सहित अन्य निर्वाचन संबंधी जानकारियां भी दी जाती हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचन्द मौर्य ने नागरिकों से हेल्पलाइन नंबर 1950 का अधिक से अधिक उपयोग करने और ईसीआईएनईटी ऐप डाउनलोड कर निर्वाचन संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।