प्रतापगढ़: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर दमदम गांव में मत्स्य शिविर, 152 पालकों ने लिया हिस्सा
रानीगंज तहसील के दमदम गांव में आयोजित शिविर में मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड, एनएफडीवी पोर्टल और मछुआ दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी गई।
विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर रानीगंज तहसील क्षेत्र के दमदम गांव में वृहद मत्स्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 152 मत्स्य पालकों ने सहभागिता की और विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमणि निषाद और प्रदेश सचिव तुलसीराम बिंद भी शामिल हुए।
शिविर में मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), एनएफडीवी पोर्टल पर पंजीकरण और मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
मुख्य कार्यकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण कमलेश कुमार बौद्ध ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए मत्स्य पालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में मत्स्य निरीक्षक जंग बहादुर पटेल और वरिष्ठ सहायक मनीष कुमार गुप्ता ने सहयोग किया। वहीं, उत्कृष्ट मत्स्य पालक दिलीपचंद्र ने मत्स्य पालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और इस व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक उन्नति की संभावनाओं के बारे में बताया।
शिविर का उद्देश्य मत्स्य पालकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्र के मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहयोग देना रहा।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।