रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: ग्राम प्रधान मो. मोबीन अंसारी ने पंचायत सदस्यों और पत्रकारों को मिठाई व उपहार देकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

डलमऊ तहसील के धमधमा गांव में ग्राम प्रधान एवं प्रशासक मो. मोबीन अंसारी ने पंचायत सदस्यों और पत्रकार साथियों को मिठाई व उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

रायबरेली: ग्राम प्रधान मो. मोबीन अंसारी ने पंचायत सदस्यों और पत्रकारों को मिठाई व उपहार देकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

दीपावली के अवसर पर विकासखंड दीन शाह गौरा की ग्राम पंचायत धमधमा में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान एवं प्रशासक मो. मोबीन अंसारी ने पंचायत सदस्यों को मिठाई और उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मो. मोबीन अंसारी ने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, भाईचारे और एकता का पर्व है। ऐसे त्योहार समाज में आपसी सद्भाव बढ़ाने और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब लोग मिल-जुलकर खुशियां बांटें और समाज में प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखें।

कार्यक्रम में मिनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य इंजीनियर रामराज सैनी, बलिकरन सिंह इंटर कॉलेज दीन शाह गौरा के प्रधानाचार्य मो. फैसल, पत्रकार मो. जावेद और ब्यूरो चीफ आलम कादरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें