रायबरेली: सदर विधायक अदिति सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में दिखा उत्साह
जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर खुशियां मनाईं। सभी ने विधायक के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विधायक के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
जन्मदिन समारोह में युवा भाजपा नेता छोटे सिंह, भाजपा नेता मयंक प्रताप सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि अरुण विश्वकर्मा, रजत मिश्रा, आकाश दीप सिंह और एडवोकेट मनीष सिंह सहित कई गणमान्य लोग और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने अदिति सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि सदर विधायक अदिति सिंह क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर जनसेवा को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जरूरतमंदों की सहायता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।
समारोह के दौरान समर्थकों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने विधायक के जीवन में सुख-समृद्धि और क्षेत्र की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।