रायबरेली: मनोज पांडेय बोले- बहन-बेटियों से छेड़खानी करने वालों को अगले चौराहे पर मिलेगा यमराज
ऊंचाहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री ने कानून-व्यवस्था पर दिया बयान। इस दौरान 74 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन और बैसाखी सहित सहायक उपकरण वितरित किए गए।
प्रदेश सरकार के मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी करने की हिमाकत करने वालों को अगले चौराहे पर यूपी पुलिस यमराज के रूप में मिलेगी। उन्हें अपनी गलती पर पछताने तक का मौका नहीं मिलेगा। वह मंगलवार को ऊंचाहार ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित निःशुल्क कृत्रिम उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडों और माफियाओं को अब मनमानी करने की छूट नहीं है। बहन-बेटियों की ओर गलत नजर से देखने वालों को पुलिस की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
मंत्री ने कहा कि ऊंचाहार की जनता उनके लिए परिवार की तरह है। क्षेत्र के लोगों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कुल 74 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन और बैसाखी सहित अन्य उपकरण शामिल थे। उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों को मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा, खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी, एडीओ कॉपरेटिव रमेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल पांडेय, ब्लॉक प्रमुख जगतपुर दलबहादुर सिंह, आशीष तिवारी, अभिलाष चंद्र कौशल और श्रीराम पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।