सलोन में अधिवक्ता से मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रायबरेली के खमरिया मोड़ के पास पुलिस ने दुर्गेश जोशी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से लकड़ी का डंडा बरामद हुआ है।
सलोन तहसील में अधिवक्ता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सलोन पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दुर्गेश जोशी के रूप में हुई है। उसे 5 नवंबर को खमरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पैगम्बरपुर पश्चिमी निवासी नागमणि जोशी पुत्र बलदेव प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 31 अक्टूबर 2026 को वह अपने विधि व्यवसाय के सिलसिले में तहसील सलोन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर सलोन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 299/2026 दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने दुर्गेश जोशी पुत्र हिमांचल, निवासी पूरे बढ़ैया मजरे दरसवां, थाना सलोन का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खमरिया मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद लकड़ी के डंडे को घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार बताया है।
पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) भी जोड़ी गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमरनाथ सरोज, कांस्टेबल रामेंद्र यादव और ऋषिमन यादव शामिल रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह
यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
बलिया में मंदिर चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।