शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

रोहन कुमार की बरामदगी की मांग को लेकर डीवाईएफआई का प्रदर्शन, पुलिस अधिकारियों का पुतला फूंका

समस्तीपुर के कल्याणपुर बाजार में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और लापता युवक की जल्द बरामदगी की मांग उठाई।

रोहन कुमार की बरामदगी की मांग को लेकर डीवाईएफआई का प्रदर्शन, पुलिस अधिकारियों का पुतला फूंका

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर दक्षिण समर्था निवासी रोहन कुमार के लापता होने के तीसरे दिन पुलिस प्रशासन के खिलाफ डीवाईएफआई (भारत की जनवादी नौजवान सभा) ने प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर बाजार में पैदल मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सदर एसपी और ग्रामीण एसपी के प्रतीकात्मक पुतले भी फूंके गए।

रोहन कुमार, जितेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। उनके लापता होने के मामले में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और युवक की जल्द बरामदगी की मांग की।

पैदल मार्च कल्याणपुर महावीर चौक पहुंचकर सभा में बदल गया। सभा की अध्यक्षता डीवाईएफआई के अवधेश कुमार ने की, जबकि संचालन विद्यानंद विद्यार्थी ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए संगठन के अंचल मंत्री बबलू कुमार, सचिव मंडल सदस्य एवं सीपीआई(एम) नेता महेश कुमार, डीवाईएफआई नेता संजय कुमार और अरविंद दास ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वक्ताओं ने रोहन कुमार की अविलंब बरामदगी और मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी मांग उठाई।

सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने समस्तीपुर सदर एसपी और ग्रामीण एसपी के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया।

प्रदर्शन में जितेंद्र कुमार, मुन्ना पंडित, राम ललित राय, राजेश सहनी, शशि भूषण दास, दिवेश प्रभाकर और कवि जी सहित डीवाईएफआई कार्यकर्ता तथा स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें