सोमवती अमावस्या पर 11 हजार दीपों से जगमगाया गोकना घाट
रायबरेली के ऊंचाहार स्थित गोकर्ण तीर्थ गोकना घाट पर पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर मां गंगा की पूजा, महाआरती और दीपदान किया गया।
कार्तिक कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या के अवसर पर गोकर्ण तीर्थ गोकना घाट पर पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति और जिला गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, महाआरती और दीपदान किया गया।
आयोजन के पांचवें और अंतिम दिन विधि-विधान से मां गंगा, भगवान विष्णु और गोवर्धन की पूजा की गई। इसके बाद महाआरती और दीपदान का आयोजन हुआ। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान 11 हजार दीप जलाए गए, जिनसे गोकना घाट रोशनी से जगमगा उठा। घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
संस्था के सचिव एवं वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पांच दिवसीय इस पौराणिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पहले स्वच्छता अभियान चलाकर घाटों और मंदिरों की साफ-सफाई भी की गई।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों से मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी और आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। उनकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों से घाटों और मंदिरों को साफ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अमरेंद्र बहादुर सिंह 'चच्चू', शासकीय अधिवक्ता धर्मेश पाठक, मोहन लाल यादव, आचार्य कैलाश नाथ शुक्ला, जितेंद्र मिश्रा, आचार्य कपिल देव पांडेय, पंडित अर्पित कुमार शास्त्री, विवेक सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह बघेल और शिवचंद्र मौर्य सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।