शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

सिकन्दरपुर में सपा की मासिक बैठक, संगठन की मजबूती और मतदाता सूची पर चर्चा

बैठक में विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कार्यकर्ताओं से पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।

सिकन्दरपुर में सपा की मासिक बैठक, संगठन की मजबूती और मतदाता सूची पर चर्चा

सिकन्दरपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और विधानसभा संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और बदलाव चाहती है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं की समस्याओं, साधन सहकारी समितियों पर खाद-बीज की उपलब्धता और किसानों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया।

विधायक ने कहा कि अर्नव चक्रवात से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रभावित किसानों को अब तक उचित सहायता नहीं मिल पाई है। उन्होंने सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

मतदाता सूची के मुद्दे पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। रिजवी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़ी करना चाहती है। उन्होंने जोन और सेक्टर प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के संपर्क में रहने को कहा। साथ ही, जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उनके फॉर्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को सक्रिय करने और जनता के बीच पहुंचकर काम करने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता रामजी यादव ने की, जबकि संचालन बीरबहादुर वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. मदन राय, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, गुरुज लाल राजभर, हीरा गौड़, विनोद राम, हृदय यादव, देवनारायण यादव, बबलू सिंह, धनंजय सिंह, अरविंद चौहान, चंद्रबली राजभर, नंदू चौहान, खुर्शीद आलम, अतुलेश यादव और अजीत पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें