1.27 करोड़ हिंदू वोट कम होने के दावे पर अखिलेश यादव का योगी सरकार से सवाल, पूछा- डेटा किसने दिया?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथित बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ मतदाताओं के वोट कम होने का आंकड़ा कहां से आया और इसका आधार क्या है।
उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के वोट कम होने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में वोट कम होने का आंकड़ा उन्हें किसने दिया?
दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच रहे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि प्रदेश में एक करोड़ 27 लाख वोट कम हो गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस आंकड़े का आधार क्या है और इसे किसने उपलब्ध कराया है?
एमएलसी चुनाव में हार के बाद आई याद : अखिलेश
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को एक करोड़ 27 लाख वोट कम होने की याद एमएलसी चुनाव में हार के बाद आई है। उन्होंने कहा कि जो लोग डबल इंजन सरकार की बात करते थे, उनके लिए अब डबल इंजन, डबल जीरो और एक ही चुनाव में डबल हार जैसी स्थिति बन गई है।
आंकड़ों का आधार सार्वजनिक करने की मांग
सपा प्रमुख ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के वोट कम होने का आंकड़ा कोई सामान्य जानकारी नहीं है। ऐसे में यह स्पष्ट होना चाहिए कि यह डेटा कहां से आया और किस आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दावे की वास्तविकता जनता के सामने आनी चाहिए।
लाभार्थियों को रामलीला मैदान आने का न्योता
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि यदि सरकार के अनुसार लाखों लाभार्थियों के वोट मतदाता सूची में नहीं हैं, तो उन लाभार्थियों को भी रामलीला मैदान पहुंचना चाहिए।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान और अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया के बाद प्रदेश में मतदाता सूची और वोट कटने के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह
यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।