अनुप्रिया पटेल के 15 नवंबर को उरई आगमन की तैयारियों पर अपना दल (एस) की बैठक
जिला कार्यालय में हुई मासिक संगठन समीक्षा बैठक में जनसंपर्क अभियान तेज करने और प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
अपना दल (एस) की जिला इकाई की मासिक संगठन समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय उरई में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार के साथ 15 नवंबर को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रस्तावित उरई आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता समन्वय के साथ काम करें।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच दीपमणि सिरोठिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित राठौर, प्रदेश महासचिव युवा मंच ओंकार सिंह ठाकुर, झांसी मंडल क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल, बाबू जी बोहरा सहित जिला महासचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष पंचायत मंच हरगोविंद कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष उरई रामबाबू कुशवाहा और विधानसभा महासचिव रोहित कुशवाहा मौजूद रहे।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत पार्टी की ताकत है। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से 15 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने का विश्वास जताया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
एमएमडी पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीप सजावट प्रतियोगिता, शक्ति रेड हाउस रहा अव्वल
न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में दीपावली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
कानपुर देहात के पांच कस्बों में पटाखा दुकानों का निरीक्षण, एएसपी ने की पैदल गश्त
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।