शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

ऊंचाहार में अतुल सिंह ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों ने उठाईं सड़क और बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं

कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने कई गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जड़ैया गांव के जर्जर रास्ते का मुद्दा उठाते हुए 2027 के चुनाव में बदलाव का दावा किया।

ऊंचाहार में अतुल सिंह ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों ने उठाईं सड़क और बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं

कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने क्षेत्र के जड़ैया, शंकरपुर, मैनहा और कल्याणपुर सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कांग्रेस की नीतियों के बारे में जानकारी दी।

जनसंपर्क के दौरान अतुल सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता उनके लिए परिवार की तरह है और क्षेत्र की समस्याओं को उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई रैली के बाद भाजपा सरकार घबरा गई है। उन्होंने सरकार के लोकतंत्र बचाने के मुद्दे पर किए जा रहे प्रयासों को लेकर भी सवाल उठाए।

जर्जर रास्ते का मुद्दा उठाया

अतुल सिंह ने जगतपुर क्षेत्र के जड़ैया गांव तक जाने वाले रास्ते की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गांव का संपर्क मार्ग जर्जर है और ग्रामीणों को आने-जाने के लिए नहर की पटरी का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने स्थानीय विधायक पर क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। अतुल सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनसमस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए काम किया जाए।

2027 के चुनाव में बदलाव का दावा

आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अतुल सिंह ने दावा किया कि ऊंचाहार की जनता 2027 में बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से मिल रहे स्नेह और समर्थन से उन्हें भरोसा है कि आगामी चुनाव में जनता उनका साथ देगी।

ट्रेन दुर्घटना में युवक की मौत पर जताया शोक

जनसंपर्क कार्यक्रम के बाद अतुल सिंह कमोली निवासी बेटा लाल मौर्य के परिवार से मिलने पहुंचे। उनके 22 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। अतुल सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसके बाद वह पूरे राठौर पुरवा में आयोजित भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडे, मोहम्मद शानू, राजू सिंह, ज्ञान सिंह, मुन्ना सिंह, कप्तान सिंह, अनूप सिंह, विपिन सिंह, राजा यादव, विक्रम सिंह, गोलू अग्रहरि, पंकज मौर्य, नागेंद्र मौर्य, दिनेश सिंह, राम बहादुर यादव, सतीश सिंह, पंकज पटेल, राज नारायण अवस्थी, सज्जन यादव, बबलू यादव, अनिल सरोज, रितेश सिंह, रत्नेश कुमार सरोज, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार पटेल, रज्जन मौर्य, रमेश कुमार गौतम और राधेश्याम गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें