शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

धनतेरस और दीपावली को लेकर रायबरेली पुलिस सतर्क, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी भी की गई।

धनतेरस और दीपावली को लेकर रायबरेली पुलिस सतर्क, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रायबरेली पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, सीओ सिटी आशीष निगम और शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले कुछ युवकों को रोककर पूछताछ की। वहीं, संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई। अधिकारियों ने अराजक तत्वों पर नजर रखने और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें